स्वीमिंग पूल का निरीक्षण कर बोले महापौर-15 दिन में पूरा करें काम

6 करोड़ रु. की लागत से बना है अंतर्राष्ट्रीय स्तर का यह पूल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अक्षरविश्व की खबर का असर…
उज्जैन। महापौर मुकेश टटवाल ने शुक्रवार को एमआईसी सदस्य प्रकाश शर्मा एवं अपर आयुक्त पवन कुमार सिंह के साथ कोठी रोड स्थित नए स्वीमिंग पूल का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां चल रहे कामों की जानकारी ली। इस दौरान महापौर ने कहा कि गर्मी में शहरवासी तैराकी कर सकें इसलिए 15 दिन के अंदर बाकी सभी कामों का पूरा कर लोकार्पण की तैयारी की जाए।
इस संबंध में अक्षरविश्व ने शुक्रवार के अंक में फिर छपाक…इसी गर्मी से शुरुआत शीर्षक से प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की थी जिसके बाद महापौर मुकेश टटवाल निरीक्षण करने पहुंचे। आपको बता दें कि नगर निगम ने 6 करोड़ रुपए की लागत से अंतर्राष्ट्रीय स्तर के नए स्वीमिंग पूल का निर्माण करवाया है। इसके अलावा 2.5 करोड़ रुपए की लागत से सड़क निर्माण, बैठक व्यवस्था, पार्किंग का निर्माण करवाया जा रहा है।










