Advertisement

हत्या के केस में पहलवान सुशील कुमार दिल्ली से गिरफ्तार

छत्रसाल स्टेडियम में जूनियर गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान सागर राणा की हत्या मामले में फरार चल रहे ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट सुशील कुमार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली के ही मुंडका इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

सुशील के साथ ही उनके साथी अजय को भी गिरफ्तार किया गया है। यह दोनों 4 मई को देर रात हुई घटना के बाद से फरार चल रहे थे। सुशील पर पुलिस ने एक लाख रुपए और अजय पर 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।

वहीं, मंगलवार को रोहिणी कोर्ट ने सुशील की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। स्पेशल सेल अब इन दोनों को रोहणी कोर्ट में पेश करेगी। इसके बाद सुशील और अजय को नॉर्थ-वेस्ट जिले पुलिस को सौंप दिया जाएगा। स्पेशल सेल को इंस्पेक्टर शिव कुमार, इंस्पेक्टर करमबीर और ACP अतार सिंह लीड कर रहे थे।

Advertisement

Related Articles

Write a review