Advertisement

अजय देवगन की फिल्म ‘Bhuj: The Pride Of India’ का ट्रेलर रिलीज

बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा की आने वाली फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. काफी समय से फैंस को इस फिल्म के ट्रेलर का काफी बेसब्री से इंतजार था. फिल्म का ट्रेलर ही दर्शकों में ऐसा उत्साह और रोमांच भर देने वाला है कि इसे देखने के बाद हर कोई फिल्म के लिए बेहद बेसब्र होने वाला है.

Advertisement

फिल्म का ट्रेलर जबरदस्त एक्शन सीन से शुरू होता है और लास्ट तक पलक झपकने का मन ही नहीं करता. फिल्म के डायलॉग ऐसे हैं कि ये आपको रगो में खून को और तेजी से बहाना शुरू कर देंगे. एक बार फिर से अजय देवगन सैनिक की भूमिका में फैंस को खुश करते दिखाई दे रहे हैं तो वहीं संजय दत्त का ये किरदार भी सभी को खासा इंप्रेस करने वाला है.

वहीं बात करें नोरा फतेही की तो नोरा ग्लैमर के बाद एक सच्ची देशभक्त का किरदार भी बेहद दमदार तरीके ने निभाते दिखाई देने वाली हैं. इसके साथ ही सोनाक्षी सिन्हा को भी भले ही ट्रेलर में स्क्रीन स्पेस कम है लेकिन उनका किरदार बहुत ज्यादा इफेक्टिव दिखाई दे रहा है.आपको बता दें कि यह फिल्म 13 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Advertisement

यह फिल्म अभिषेक दुधैया द्वारा निर्देशित सच्ची घटना पर आधारित है. फिल्म में 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध की कहानी दिखाई जाएगी. हाल ही में अजय देवगन अभिषेक बच्चन के साथ ‘द बिग बुल’ में नजर आए थे, जिसमें उनके काम की लोगों ने जमकर सराहना की थी.

फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ भारतीय वायुसेना के एक जांबांज अधिकारी विजय कार्णिक की कहानी कहती है. वह पाकिस्तान हमले के समय भुज हवाई अड्डे के प्रभारी थे और फिल्म में ये दिखाया जाएगा कि कैसे उन्होंने हमले के बाद पास के गांव माधापार की 300 महिलाओं की मदद से एक पूरे एयरबेस को फिर से खड़ा कर दिया.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें