103 जिलाबदर, 2 पर एनएसए और 1147 पर बाउंडओवर की कार्रवाई

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और लोगों की सुरक्षा के उद्देश्य से एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 103 आदतन अपराधियों के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई के प्रस्ताव भेजे गए हैं।

2 प्रकरणों में अमजद पिता रहीम खान निवासी ताजपुर और अजय उर्फ पप्पी पिता रामचंद्र ठाकुर निवासी बापू नगर के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की गई, जबकि दो प्रकरण विचाराधीन हैं। एक प्रकरण में एनडीपीएस एक्ट के तहत और 1147 व्यक्तियों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने आदतन अपराधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध टारगेटेड एक्शन लिया गया। थाना स्तर पर सतत निगरानी एवं क्षेत्रवार विश्लेषण कर संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष फोकस किया गया।
इसके अलावा रात्रि गश्त, चैकिंग पॉइंट एवं दबिश कार्रवाई को और अधिक मजबूत किया गया। पुलिस ने आमजनों से अपील भी है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समय रहते एक्शन लिया जा सके।









