Advertisement

अलर्ट…. परसों नहीं आएंगे नल कल ही स्टोर कर लें भरपूर जल

गंभीर नदी राइजिंग पाइपलाइन का सुधार और नर्मदा लाइन जोडऩे के लिए नगर निगम लेगा शटडाउन

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। अगर आपने मंगलवार को पर्याप्त मात्रा में पानी स्टोर नहीं किया तो बुधवार का दिन जलसंकट भरा हो सकता है। नगर निगम ने 25 मार्च को पूरे शहर में जलप्रदाय नहीं किए जाने का निर्णय लिया गया है। नर्मदा प्रोजेक्ट की नई लाइन जोडऩे और पाइप लाइन सुधार के बड़े प्रोजेक्ट के चलते यह शटडाउन लिया जा रहा है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) संधारण खंड ने मंगलवार को गंभीर नदी से गऊघाट की ओर आने वाली मुख्य राइजिंग मेन लाइन पर काम शुरू किया जाएगा। यह कार्य गऊघाट फिल्टर प्लांट से नर्मदा की पाइप लाइन को आपस में जोडऩे के लिए अनिवार्य है। निगम प्रशासन के अनुसार, यह सुधार कार्य दो चरणों में पूरा होगा। पहले चरण के लिए मंगलवार को शटडाउन होगी जिसका व्यापक असर अगले दिन बुधवार को सुबह और शाम की सप्लाई पर पड़ेगा।

Advertisement

पेयजल संकट से मिलेगी मुक्ति
नगर निगम की जलकार्य समिति प्रभारी प्रकाश शर्मा के मुताबिक यह काम आगामी पेयजल संकट से निपटने के लिए जरूरी है। लंबे समय से यह काम अटके हुए हैं। पहले चरण का काम पूरा होने के बाद गंभीर डेम में पानी खत्म होने की स्थिति में नर्मदा का पानी गऊघाट फिल्टर प्लांट तक लाकर शहर में जल सप्लाय किया जा सकेगा। इस एक दिन के शटडाउन से पेयजल संकट से शहरवासियों को मुक्ति मिल जाएगी।

इस कारण लिया शटडाउन

Advertisement

 मुख्य काम चिंतामन ब्रिज के नीचे नर्मदा प्रोजेक्ट की पाइप लाइन की टी का कनेक्शन गऊघाट फिल्टर प्लांट लाइन से है। इस काम के लिए पाइप लाइन खाली रखना जरूरी है।

नर्मदा प्रोजेक्ट संबंधी इलेक्ट्रिक लाइन के लिए विद्युत ट्रांसफार्मर मेंटेनेंस।

गऊघाट फिल्टर प्लांट पर मेंटेनेंस।

 गंभीर जल राइजिंग लाइन मेंटेनेंस।

टंकियां खाली, वैकल्पिक व्यवस्था नहीं

जलकार्य समिति प्रभारी शर्मा के मुताबिक चूंकि, शहर की सभी टंकियां खाली रहेंगी, इस कारण विकल्प के रूप में हम टैंकरों से भी पानी नहीं दे सकेंगे। शहर के सभी हैंडपंप चालू हैं। इस कारण आपात स्थिति में हैंडंपप की ही मदद लेना होगी। हमारा शहरवासियों से निवेदन है कि मंगलवार को ही भरपूर मात्रा में पानी स्टोर कर लें ताकि बुधवार को समस्या ना रहे।

गंभीर डेम में करीब 50 दिनों का पानी

शहर में गंभीर डेम से जल सप्लाय किया जाता है। वर्तमान में डेम में करीब 50 दिनों का पानी शेष है। निगम सूत्रों के मुताबिक सोमवार को यहां 480 एमसीएफटी पानी का स्टॉक था। रोज पानी की खपत करीबन 9 एमसीएफटी होती है। इसके अलावा गर्मियों में वाष्पीकरण के कारण भी काफी पानी खत्म हो जाता है। ऐसे में माना जा रहा है कि गंभीर डेम से अधिकतम 50 दिन जल सप्लाई हो सकती है। मई के अंतिम सप्ताह या जून में जल सप्लाई के लिए नर्मदा के पानी की जरूरत होगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें