Popup Image
Advertisement

फ्रीगंज ओवरब्रिज निर्माण की लापरवाही पर उपयंत्री को नोटिस, कंपनी पर लगी पैनाल्टी

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। 91 करोड़ की लागत से बन रहे फ्रीगंज के नए ओवरब्रिज के काम की मॉनिटरिंग ठीक से नहीं होने पर उपयंत्री को नोटिस दिया गया है।इसी तरह 101करोड़ की लागत से बन रहे हरिफाटक फोरलेन ब्रिज के काम में बरती जा रही लापरवाही पर कंपनी पर 5 लाख रुपए की पैनाल्टी लगाई गई है।

Advertisement

दरअसल, यह निर्देश संभागायुक्त आशीषसिंह ने दिए। वे सिंहस्थ निर्माण कार्यों की समन्वय बैठक ले रहे थे। इसमें ही फ्रीगंज नए ओवरब्रिज और हरिफाटक ब्रिज के मसले सामने आए। सिंह ने कहा दिसंबर माह की समय-सीमा वाले निर्माण कार्य पर फोकस करें। सदावल हेलीपैड का निर्माण कार्य नवंबर अंत तक हर हाल में पूरा करवा लें।

थर्ड पार्टी आडिट रिपोर्ट के आधार पर फ्रीगंज ब्रिज निर्माण में लापरवाही मिली। यह पाया गया कि उपयंत्री मॉनिटरिंग ठीक से नहीं कर रहे हैं। इसका असर निर्माण पर दिखाई दे रहा है। ऐसे में संबंधित उपयंत्री को नोटिस जारी करने का कहा गया। इसी तरह हरिफाटक ब्रिज निर्माण कर रही रवि इन्फ्राबिल्ड पर पांच लाख रुपए की पेनाल्टी लगाने के निर्देश दिए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें