Popup Image
Advertisement

बाइक चोरी का मैसेज, पता चला अदला-बदली हो गई

सोशल मीडिया पर चली बाइक चोरी की सूचना

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शनिवार को सोशल मीडिया पर बाइक चोरी की सूचना प्रसारित होने के बाद माधवनगर पुलिस एकदम अलर्ट हो गई। बाइक चोर की तलाश शुरू हुई तो पता चला कि वाहन की अदला-बदला हो गई।

दरअसल, बडऩगर के दतरवा के रहने वाले यशवंतसिंह किसी काम से उज्जैन आए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल (एमपी 13  डीजेड 8432) बसावड़ा पेट्रोल पंप के पास स्थित सिटी मेडिकल पर खड़ी की थी। वह जब काम निपटाकर लौटे तो बाइक अपनी जगह नहीं थी। उन्हें लगा कि बाइक चोरी हो गई है तो ऐसे में उनके परिचित ने सोशल मीडिया पेज पर बाइक चोरी की सूचना डाल दी। पुलिस भी अलर्ट थी,उसने भी वायरलैस सेट पर मैसेज चला दिया।

Advertisement

बाइक की खोजबीन चल ही रही थी कि इसी बीच महिदपुर के निपानिया बदर के रहने वाले डॉ. कैलाश राठौर बाइक लेकर माधवनगर थाने पहुंच गए। डॉ. राठौर चैरिटेबल अस्पताल में पदस्थ हैं। उनका कहना था कि उन्होंने भी अपनी बाइक बसावड़ा पेट्रोल पंप के पास खड़ी की थी। भूलवश वह दूसरी बाइक लेकर चले गए। जैसे ही गलती का अहसास हुआ, वे बाइक लौटाने आ गए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें