आज का राशिफल ( 21 अगस्त 2023 )

By AV NEWS

मेष
लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्धित्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी।

शुभांक-4-6-8

वृषभ
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा का योग है। पारिवारिक परेशानी बढ़ेगी।

शुभांक-5-7-9

मिथुन
प्रसन्नता के साथ सभी जरूरी कार्य बनते नजर आएंगे। मनोरथ सिद्धि का योग है। सम्मान मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले कुछ सामाजिक कार्य संपन्न होंगे।

शुभांक-7-8-8

कर्क
व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। संतोष रखने से सफलता मिलेगी।

शुभांक-4-6-7

सिंह
शैक्षणिक क्षेत्र में उदासीनता रहेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। व्यापार व नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। कल का परिश्रम आज लाभ देगा।

शुभांक-4-5-6

कन्या
परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। स्वास्थ्य लाभ में व्यय होगा।

शुभांक-7-8-9

तुला
स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। यात्रा का दूरगामी परिणाम मिलेगा।

शुभांक-3-5-7

वृश्चिक
लेन-देन में आ रही बाधा को दूर करने के प्रयास सफल होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। कारोबारी काम में बाधा बनी रहेगी।

शुभांक-3-6-7

धनु
जरा-सी लापरवाही आपको परेशानी में डाल सकती है। अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करे। वैचारिक द्वंद्व और असंतोष बना रहेगा।

शुभांक-3-6-7

मकर
प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। कामकाज की व्यस्तता से सुख आराम प्रभावित होगा। धर्म कर्म के प्रति जागृत होगी।

शुभांक-2-5-7

कुंभ
किसी से कहा सुनी न हो यह ध्यान रहे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा।

शुभांक-4-7-8

मीन
अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। परिवारजन का सहयोग व समन्वय काम को बनाना आसान करेगा।

शुभांक-5-7-8

Share This Article