आज का राशिफल ( 28 सितंबर 2023 )

By AV NEWS

मेष : मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-६-८-९

वृषभ: आत्मविश्वास बढ़ेगा। कारोबारी काम में बाधा उभरने से मानसिक अशांति बनी रहेगी। यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। शुभांक-२-५-८

मिथुन: विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा। स्वास्थ्य लाभ में समय और धन व्यय होगा। मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। शुभांक-५-७-८

कर्क: पर-प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। पूर्व नियोजित काम सरलता से संपन्न होंगे। शुभांक-४-५-७

सिंह:  कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी व संतान पक्ष से थोड़ी चिंता रहेगी। शिक्षा में आशानुकूल कार्य होने में संदेह है। शुभांक-१-३-६

कन्या: पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। खानपान में सावधानी रखें। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शुभांक-२-४-६

तुला: शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करें। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। खानपान में सावधानी रखें। व्यापार में प्रगति होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। शुभांक-५-७-८

वृश्चिक:  जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। व्यापार व नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। पुरुषार्थ का सहारा लें। लेन-देन में अस्पष्टता ठीक नहीं। स्वास्त्य उत्तम रहेगा। शुभांक-३-५-७

धनु:  धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-४-६-८

मकर: समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। स्वविवेक से कार्य करें। शुभांक-३-६-९

कुंभ: हित के काम में आ रही बाधा मध्याह्न पश्चात दूर हो जाएगी। अपने काम आसानी से बनते चले जाएंगे। साथ ही आगे के लिए रास्ता भी बन जाएगा। यात्रा का योग है। शुभांक-२-४-६

मीन: कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। शत्रुहानि की आशंका रहेगी। आय के योग बनेंगे। शुभांक-१-३-५

Share This Article