Popup Image
Advertisement

फैक्ट्री से घर लौट रहे युवक को वाहन ने रौंदा

उज्जैन। देवास में रहने वाला युवक धरमपुरी की फैक्ट्री से मंगलवार शाम घर लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। अस्पताल लाने के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। देवकरण पिता नारायण 40 वर्ष निवासी देवास धरमपुरी स्थित फैक्ट्री में काम करता था।

Advertisement

वह शाम करीब 7 बजे बाइक से देवास लौट रहा था तभी धरमपुरी के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसके भांजे अर्जुन पुरी ने बताया कि राहगीरों ने देवकरण को देवास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे उज्जैन ला रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड दिया। उसका पत्नी से तलाक हो चुका है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें