आज का राशिफल ( 9 अगस्त 2023 )

By AV NEWS

मेष

व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। शुभांक-3-6-8

मिथुन

पत्नी व संतान पक्ष से थोड़ी चिंता रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगति से बचें। अपनो का सहयोग प्राप्त होगा। शुभांक-4-5-6

सिंह

व्यसनों का त्याग करने से शारीरिक सुख प्राप्त होगा। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। खाने में सावधानी रखें। शुभांक-2-4-5

तुला

स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर रहेगा। रुपए पैसों की सुविधा नहीं मिल पाएगी। कामकाज सीमित तौर पर ही बन पाएंगे। यात्रा प्रवास सार्थक रहेगी। शुभांक-3-6-9

धनु

अपने काम को प्राथमिकता से करें। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नवीन जिम्मेदारी बढऩे के आसार रहेंगे। यात्रा शुभ रहेगी। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-2-4-6

कुंभ

आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा। कुछ आर्थिक समस्या आ सकती है। शुभांक-6-8-9

वृषभ

निर्मूल शंकाओं के कारण मनस्ताप भी पैदा हो सकते हैं। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। शुभांक-6-8-9

कर्क

घर के सदस्य मदर करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। बढ़ते घाटे से कुछ राहत मिलेगी। दवा में कुछ ज्यादा खर्च होगा। शुभांक-5-6-9

कन्या

चापलूस मित्रों से सावधानी रखें तो ज्यादा उत्तम है। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। नौकरी में स्थिति सामान्य ही रहेगी। शुभांक-5-7-8

वृश्चिक

थोड़े प्रयास से कार्य सिद्ध होंगे। सुबह-सुबह की महत्वपूर्ण सिद्धि के बाद दिनभर उत्साह बना रहेगा। किए गए कार्यों का फल मिलेगा। शुभांक-4-6-7

मकर

कुछ प्रतिकूल गोचर का क्षोभ दिनभर रहेगा। दिनभर का माहौल आडंबरपूर्ण और व्ययकारी होगा। संयमित भाषा का इस्तेमाल करें। शुभांक-3-5-7

मीन

प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए कुछ सामाजिक कार्य संपन्न होंगे। कई प्रकार के हर्ष उल्लास के बीच अप्रत्याशित लाभ होंगे। ज्ञान-विज्ञान की वृद्धि होगी। सज्जनों का साथ रहेगा। शुभांक-2-4-6

Share This Article