Popup Image

अमेरिका का नया टैरिफ प्लान, भारत पर बढ़ सकता है शुल्क

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एक बार फिर भारत समेत 16 देशों पर टैरिफ बढ़ाने की तैयारी कर सकते हैं। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रम्प प्रशासन का आरोप है कि कुछ देश सरकारी मदद के जरिए जरूरत से ज्यादा सामान तैयार कर रहे हैं और उसे अमेरिकी बाजार में कम कीमत पर बेच रहे हैं। इससे अमेरिका की घरेलू कंपनियों को नुकसान पहुंच रहा है।

Advertisement

इस मामले में भारत और चीन समेत 16 देशों पर नए टैरिफ लगाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक टैरिफ की नई दरों को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

Advertisement

जबरन मजदूरी से बने सामान पर भी अमेरिका लगा सकता है अतिरिक्त टैरिफ

अमेरिका दूसरे देशों में जबरन मजदूरी के जरिए तैयार किए जाने वाले सामानों को लेकर भी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने जुलाई में इस संबंध में जांच पूरी की थी। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की गई कि संबंधित देश अपने यहां कंपनियों में जबरन मजदूरी रोकने के लिए क्या कदम उठा रहे हैं। कार्यालय के मुताबिक, जांच के दायरे में आए कई देशों पर 10% से 12.5% तक अतिरिक्त टैरिफ लगाया जा सकता है। इससे इन देशों से अमेरिका भेजे जाने वाले सामान की लागत बढ़ सकती है और कंपनियों के लिए अमेरिकी बाजार में प्रतिस्पर्धा करना मुश्किल हो सकता है।

Advertisement

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत जारी

भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर बातचीत जारी है। दोनों देशों ने फरवरी में समझौते की रूपरेखा तय की थी, लेकिन अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा पिछले साल लगाए गए टैरिफ रद्द किए जाने के बाद बातचीत की प्रक्रिया फिर से शुरू करनी पड़ी।भारत की कोशिश है कि अमेरिकी बाजार में उसके सामान पर बांग्लादेश, वियतनाम और कंबोडिया जैसे प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में कम टैरिफ लगाया जाए। इससे भारतीय निर्यातकों को अमेरिकी बाजार में बेहतर अवसर मिल सकते हैं।

17 अक्टूबर: ट्रम्प ने भारत पर 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस पर सख्त प्रतिबंध लगाने वाले कानून को आगे बढ़ाने पर रोक लगाई थी। इस प्रस्तावित कानून के तहत रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ लगाया जा सकता था। इस सूची में भारत, चीन, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान जैसे देश शामिल थे। कानून का उद्देश्य रूस की आर्थिक कमाई को सीमित करना था, ताकि उसे यूक्रेन के खिलाफ जारी युद्ध के लिए आर्थिक संसाधन जुटाने में मुश्किल हो। हालांकि, इस मामले में एक दिलचस्प बात यह भी रही कि ट्रम्प ने 9 अक्टूबर को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ डीजल खरीदने की डील की थी।

यह भी पढ़े: ट्रम्प बोले- भारत जैसी ग्रोथ के लिए अमेरिका में घटें ब्याज दरें

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें