Advertisement

आज रात में जलेगी 5000 कंडों की होली

उज्जैन। शहर की सबसे प्राचीन सिंहपुरी की 5000 कंडों की होलिका का आज दहन होगा। पंडित रूपम व्यास ने बताया कि होली के सबसे ऊपरी हिस्से में हनुमानजी का झंडा लगाया जाता है। वह जिस तरफ गिरता है उसके आधार पर पंचाग बनाया जाता है। झंडा कभी जलाया नहीं जाता है। होली जलने के बाद अस्थियों की पूजा घर की महिलाएं करती है। यह शहर की एकमात्र होली है जिसे चकमक पत्थर से जलाया जाता है। इस होली का आयोजन गुर्जर गौड ब्राह्मण समाज करता है।

Advertisement

योगीपुरा में जलेगी चंदन के पेड़ की होली
संतोषी माता मंदिर में चंदन के पेड़ की होली जलेगी। भक्त प्रहलाद को बुआ की गोद में बैठाया दिखाया गया है। योगीपुरा की यह होली सालों से जलाई जाती रही है। होलिका का दहन सुबह चार बजे किया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें