Popup Image
Advertisement

इंदौर में दर्दनाक हादसा, युवती को कंटेनर ड्राइवर 20 फीट तक घसीट ले गया

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में दवाई कंपनी में काम करने वाली युवती का पैर कट गया। पुलिस के मुताबिक घर लौटते समय एक कंटेनर चालक ने युवती को टक्कर मार दी। इससे युवती का पैर कंटेनर में जा फंसा और 20 फीट तक उसे घसीटते ले गया। घायल युवती ने हिम्मत नहीं हारी और फोन लगाकर अपने पिता को कहा कि मेरा एक्सीडेंट हो गया है। आप अस्पताल आ जाओ पिता ने जब दृश्य देखा तो वह हैरान रह गए। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन पैर नहीं जुड़ सका।

Advertisement

बाणगंगा थाना टीआइ राजेंद्र सोनी के मुताबिक न्यू गौरीनगर निवासी 28 वर्षीय कीर्ति गांधीनगर स्थित सन फॉर्मा में जॉब करती है। शुक्रवार शाम करीब सवा छह बजे वह योहानन के साथ स्कूटर से घर आ रही थी। जैसे ही लवकुश चौराहा से एमआर-10 की तरफ बढ़ी पीछे से आ रहे कंटेनर(एमपी 09एचएच 9262) ने टक्कर मार दी। योहानन तो बायीं तरफ गिर गई, लेकिन कीर्ति का दायां पैर कंटेनर के अगले पहिए में फंस गया। भागने के चक्कर में चालक ने कंटेनर नहीं रोका और लगभग 20 फीट तक घसीटते हुए ले गया। राहगीरों ने कंटेनर चालक को रोका जब तक कीर्ति का दायां पैर घुटने के नीचे से कट कर अलग हो चुका था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें