इंदौर :603 नए संक्रमित मिले,2 की मौत

इंदौर में काेरोना ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले तीन दिन से 600 से ज्यादा नए संक्रमित मिले रहे हैं। हर दिन दो मरीजों की जान भी यह वायरस ले रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
पिछले तीन दिन में ही 6 मरीजों की मौत के साथ 1834 सक्रमित मिले हैं। शनिवार देर रात 4189 टेस्ट में 603 पाॅजिटिव मिले। 3530 निगेटिव और 22 रिपीट पाॅजिटिव पाए गए। 312 मरीजों के डिस्चार्ज होने के बाद एक्टिव मरीजों की 3123 पर पहुंच गई है। अब तक इंदौर में 9 लाख 15 हजार 785 टेस्ट में से 67791 संक्रमित मिले हैं। इनमें 63713 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 955 की जान जा चुकी है।
Advertisement









