Advertisement

इंदौर:PM MODI करेंगे प्रवासी भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होने कहा कि इस दौरान कई विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। आगामी जनवरी में मध्य प्रदेश में प्रवासी भारतीय सम्मेलन होने वाला है, इसे लेकर विशेष तौर पर बातचीत हुई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन करने के लिए पीएम मोदी आएंगे। इसी के साथ सीएम ने कहा कि ‘मैंने माननीय प्रधानमंत्री जी से ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का वर्चुअली शुभारंभ करने का भी आग्रह किया है। ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में अधिक देशों के बिजनेसमैन, डेलीगेशन, 34 देशों के एंबेस्डर्स भी पधार रहे हैं।’

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री जी प्रवासी भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन करने इंदौर पधार रहे हैं। प्रदेश में 11 व 12 जनवरी को ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट होने जा रही है। प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में गुयाना और सूरीनाम के राष्ट्रपति जी भी पधार रहे हैं।’ बता दें कि मध्यप्रदेश में 8,9 और 10 जनवरी को प्रवासी भारतीय सम्मेलन होने वाला है।

Advertisement

इसमें दुनियाभर के 80 से ज्यादा देशों के प्रवासी भारतीय मध्यप्रदेश पधार रहे हैं। प्रदेश की परंपराओं के अनुकूल उनके स्वागत की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए अनेक प्रकार के कार्यक्रम की रचना की गई है।

आने वाले समय में मध्यप्रदेश में जी-20 के अनेक आयोजन होने हैं। मध्यप्रदेश में 8 बैठकें होंगी। खेलो इंडिया गेम्स भी मध्यप्रदेश में आयोजित होंगे।

Advertisement

आज भोपाल में इसका लोगो भी लॉन्च होने जा रही है। सीएम शिवराज ने इन सभी प्रमुख कार्यक्रमों के बारे में प्रधानमंत्री मोदी को जानकारी दी। उन्होने कहा कि इन कार्यक्रमों को लेकर पीएम मोदी से कई महत्वपूर्ण सुझाव भी प्राप्त हुए हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें