उज्जैन:सुसाइड नोट लिखकर युवक ने ये क्या किया

पत्नी 4 साल पहले छोड़कर गई, बेटे ने देखा पिता को लटके हुए
Advertisement
उज्जैन। मैलीगली में रहने वाले युवक ने दो पेज का सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 10 वर्षीय बेटे ने पिता को फंदे पर लटके देखा। कोतवाली पुलिस ने मर्ग पोस्टमार्टम कराया है। सुभाष पिता हुकूमचंद (32) कपड़े सिलने का काम करता था। बीती रात पुत्र दशा ने घर में फांसी पर लटके देखा, जिसकी सूचना परिजनों को दी। मृतक के परिजन राजेश ने कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने सुभाष के घर पहुंचकर कमरे की तलाशी ली, जहां से दो सुसाइड नोट बरामद हुए हैं। परिजनों का कहना है कि सुभाष की पत्नी करीब 4 वर्ष पहले पति व बच्चे को छोड़कर कहीं चली गई थी। सुभाष ने किन कारणों के चलते आत्महत्या की इसका खुलासा सुसाइड नोट से होगा।
Advertisement









