Advertisement

उज्जैन की लावण्या का कमाल, नेशनल टेलेंट लॉन टेनिस स्पर्धा जीती

फाइनल मुकाबले में गुजरात की आरना खत्री को हराया

 

Advertisement

स्पर्धा के पांच मैच में एक भी सेट नहीं हारा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। उज्जैन की बेटी 12 साल की लावण्या ने नेशनल टेलेंट लॉन टेनिस स्पर्धा में कमाल कर दिया। उन्होंने प्रतियोगिता में पांच मैच खेलें और एक भी सेट गंवाए बगैर मुकाबले जीत लिए। फाइनल मुकाबले में उन्होंने गुजरात की तेजतर्रार खिलाड़ी आरना खत्री को सीधे सेटों में मात दी।

Advertisement

नेशनल टेलेंट लॉन टेनिस स्पर्धा आल इंडिया टेनिस एसोसिएशन ने इंदौर में आयोजित की थी। मध्यप्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन के सहयोग से हुई स्पर्धा के बालिका वर्ग में उज्जैन की लावण्या शर्मा ने भी हिस्सा लिया था। स्पर्धा में फाइनल तक का सफर तय करने के लिए पांच मैच खेलने थे और इन सभी मुकाबलों में लावण्या ने धुरंधरों को मात दी। पहली बार राष्ट्रीय स्पर्धा खेल रही लावण्या इस कदर खेलीं कि वह चैंपियन बन गईं।

इंदौर टेनिस क्लब में खेला फाइनल
शुक्रवार शाम 4 बजे इंदौर के टेनिस क्लब में फाइनल मुकाबला खेला गया। गुजरात की आरना खत्री से भिड़ी लावण्या पहले सेट से हावी रही। उन्होंने पहला सेट 6-1 के अंतर से जीता। दूसरे सेट में खत्री ने वापसी की कोशिश की और थोड़ा संघर्ष किया लेकिन वह 3 पाइंट ही बना सकी। दूसरा सेट लावण्या ने 6-3से जीतकर मुकाबला जीत लिया।

Advertisement

बुआ से खेल की बारीकियां सीखी
लावण्या ने खेल की बारीकियां अपनी बुआ लॉन टेनिस कोच प्रकृति शर्मा से सीखी। लावण्या के पिता योगी जयवर्धन भारद्वाज भी बेहतर टेनिस खिलाड़ी और कोच रह चुके हैं। उनके दादा बीके शर्मा उज्जैन नगर निगम के पूर्व सहायक कमिश्नर हैं।

उपलब्धि पर बधाई
लावण्या की जीत पर एडीजी राकेश गुप्ता, जिला खेल अधिकारी ओपी हारोड, श्री माधव क्लब के सचिव कैलाश माहेश्वरी, उज्जैन लॉन टेनिस संघ अध्यक्ष सुनील कछवाय, उपाध्यक्ष अनंत यादव, कोषाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, सचिव कल्पना शर्मा ने बधाई दी है। उज्जैन में हुई खेलो इंडिया प्रतियोगिता में भी लावण्या उज्जैन जिले में प्रथम रही थीं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें