Advertisement

उज्जैन : दोपहर 12.30 तक 90 लोग गिरफ्तार

कोरोना कफ्र्यू के उल्लंघन पर 3 दुकान सील

Advertisement

उज्जैन। शहर में कोरोना कफ्र्यू लागू है। लोगों को बिना काम सड़कों पर घूमने पर प्रशासन द्वारा प्रतिबंध लगाया गया बावजूद इसके लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं जिनको गिरफ्तार कर अस्थायी जेल पहुंचाया जा रहा है। एएसपी अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि दोपहर 12.30 बजे तक विभिन्न क्षेत्रों से गिरफ्तारी पार्टियों ने 90 लोगों को कोरोना कफ्र्यू का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार कर अस्थायी जेल पहुंचाया गया है। तीन व्यापारियों की दुकानें सील भी की गई है। वर्तमान में किराना दुकान संचालकों को होम डिलेवरी की शर्त पर व्यवसाय की अनुमति है। डेयरी, फल, सब्जी के लिए समय निर्धारित है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें