Advertisement

उज्जैन : बच्चे नहीं होने से दुखी महिला ने सोलह सागर में कूदकर की आत्महत्या

6 साल पहले प्रेम विवाह किया था, डॉक्टरों की पैनल ने किया पीएम

Advertisement

उज्जैन। इंदिरा नगर 90 क्वाटर में रहने वाली महिला ने बच्चे नहीं होने से दुखी होकर सोलह सागर में कूदकर आत्महत्या कर ली। पति ने उसकी तलाश के बाद चिमनगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने रविवार शाम को महिला का शव सोलह सागर से बरामद कर मर्ग कायम किया।

स्वाति पति राजेश चौहान निवासी 90 क्वाटर इंदिरा नगर का शव चिमनगंज पुलिस ने सोलह सागर से बरामद किया। मृतिका की शिनाख्त उसके पति राजेश ने की। राजेश ने बताया कि मैं ड्रायवर हूं, सुबह काम पर चला गया था। करीब 7.30 बजे मकान मालिक का फोन आया कि स्वाति घर पर नहीं है। दरवाजा भी खुला है। वह लौटकर घर आया। जहां काम करने जाती थी वहां तलाश किया। नहीं मिलने पर दोपहर में साले के साथ थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। राजेश ने बताया कि उसने 6 वर्ष पहले स्वाति से प्रेम विवाह किया था। तभी से बच्चे नहीं हो रहे थे जिस कारण स्वाति दुखी रहती थी। पुलिस ने बताया कि शव का डॉक्टरों की पैनल से पीएम कराया है। उसने किन कारणों के चलते आत्महत्या की इसकी जांच की जायेगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें