Advertisement

गर्भवती नाबालिग ने दर्ज करवाया रेप केस, पुलिस ने रुकवा दी शादी

दुल्हन के घर बारात पहुंचने से पहले दूल्हा फरार

 

Advertisement

दुष्कर्म का प्रकरण का केस दर्ज किया, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। एक शादी उस वक्त रुक गई जब दूल्हा बारात लेकर पहुंचने वाला था और दुल्हन के साथ मेहमान बारात का इंतजार कर रहे थे। बारात के स्वागत से ठीक पहले बडऩगर पुलिस ने हस्तक्षेप किया और शादी रुकवा दी। एफआईआर दर्ज होने की भनक लगते ही दूल्हा बिना शादी किए ही मौके से फरार हो गया।

Advertisement

दरअसल, यह मामला बडऩगर की शिक्षक कॉलोनी का है। यहां रहने वाले अभिषेक सेन की शादी रतलाम जिले की युवती से तय थी। दो दिन से शादी के सभी कार्यक्रम चल रहे थे और बुधवार रात करीब 8 बजे दूल्हा घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर निकल चुका था। बारात पहुंचने से पहले ही बडऩगर पुलिस ने दुल्हन पक्ष से संपर्क कर बताया कि दूल्हे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज होने जा रहा है। सूचना मिलते ही शादी वाले घर में हडक़ंप मच गया और दोनों पक्षों की बातचीत के बाद शादी रोक दी गई।

शिकायत के आधार पर कार्रवाई

Advertisement

टीआई अशोक कुमार पाटीदार के अनुसार 15 वर्षीय नाबालिग की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पीडि़ता और आरोपी एक ही कॉलोनी में रहते हैं। बुधवार को दूल्हे की शादी से तीन दिन पहले पीडि़ता ने आत्महत्या की कोशिश भी की थी। इलाज के दौरान 8 अप्रैल को उसके गर्भवती होने की जानकारी सामने आई जिसके बाद उसने परिजनों को पूरी घटना बताई। पीडि़ता ने पुलिस को बताया इसी साल जनवरी में आरोपी उसके घर आया जब वह अकेली थी। उसने धमकाकर दुष्कर्म किया और किसी को बताने से मना किया।

दुल्हन पक्ष को समझाया तब रुकी शादी

टीआई पाटीदार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद फोन पर दुल्हन पक्ष को समझाया। जिसके बाद शादी रोक दी गई। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोपी अभिषेक सेन रतलाम पहुंचने से पहले ही फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें