उज्जैन : युवक-युवती की लट्ठ-पाइप से पिटाई

उज्जैन। बीती रात देसाई नगर मेन रोड पर बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने युवक-युवती की लट्ठ व पाइप से पिटाई कर दी। माधव नगर पुलिस ने युवक की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
पुलिस ने बताया कि प्रदीप पिता गोपाल 21 वर्ष निवासी अशोक नगर रात 10.30 बजे के करीब रामी नगर में रहने वाली 23 वर्षीय युवती के साथ जा रहा था तभी बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आये तीन बदमाशों ने उस पर पाइप से हमला कर दिया साथ ही युवती की भी पिटाई की।
पुलिस दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची और उपचार कराया। प्रदीप ने पुलिस को बयान में बताया कि वह अपने दोस्त राम वर्मा के साथ पैदल जा रहा था तब बदमाशों ने हमला किया। हालांकि युवती द्वारा थाने में केस दर्ज नहीं कराया गया है।
Advertisement









