Advertisement

उज्जैन : सवारी देख रही महिला के गले से सोने की चेन चोरी

उज्जैन। महाकाल घाटी पर रहने वाली महिला के गले से सोमवार को सवारी देखने के दौरान अज्ञात बदमाश ने दो तोला वजनी सोने की चेन चोरी कर ली जिसकी शिकायत सुबह महाकाल थाने में दर्ज कराई गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

सविता पति दीपक शर्मा निवासी महाकाल घाटी सोमवार को अपंग आश्रम पर खड़ी होकर महाकाल की सवारी देखने पहुंची थी। यहां से अज्ञात बदमाश ने सविता के गले से दो तौला वजनी सोने की चेन चोरी कर ली। घर पहुंचने पर सविता को चेन चोरी होने की जानकारी लगी। पहले उन्होंने घर पर तलाश किया और बाद में थाने पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई।

बदमाशों से देशी पिस्टल और मोबाइल जब्त…

Advertisement

उज्जैन। खाचरौद थाना पुलिस के अनुसार लेन देन की बात को लेकर शीतला माता मार्ग निवासी अखिलेश शर्मा के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की धमकी दी। अखिलेश ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके पास से एक नग देशी पिस्टल और ६ मोबाइल जब्त किए।

Advertisement

Related Articles

Write a review