Popup Image
Advertisement

एक्टिवा पर शराब लेकर खड़े थे, पुलिस को देख भागने की कोशिश में पकड़ाए

उज्जैन। नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसते हुए नीलगंगा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर देशी शराब के 300 क्वार्टर और एक्टिवा जब्त की है। वह ग्राम सांवराखेड़ी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के आगे सडक़ पर शराब लेकर खड़े थे लेकिन तभी पुलिस पहुंच गई। दोनों ने भागने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो सके।

Advertisement

नीलगंगा पुलिस ने बताया कि सर्कल भ्रमण के दौरान प्रधान आरक्षक पीयूष मिश्रा को सूचना मिली कि दो शख्स ग्राम सांवराखेड़ी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के आगे रोड पर एक्टिवा पर अवैध शराब रखकर खड़े हैं। पुष्टि होते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो वहां मौजूद दोनों शख्सों ने भागने की कोशिश की जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ मेें उन्होंने अपना नाम वीरेंद्र सिंह उर्फ वीरू पिता नरेंद्र सिंह सिंदल (46) निवासी द्रविड़ मार्ग और प्रकाश पिता भालचंद्र मातपुरकर (52) निवासी दुर्गा कॉलोनी, थाना माधौगंज, ग्वालियर बताए। इनके कब्जे से एक्टिवा पर दो थैलों में रखे देशी प्लेन शराब के 300 क्वार्टर जब्त किए गए जिसकी अनुमानित कीमत 27 हजार रुपए है। इसके अलावा एक्टिवा भी जब्त किया गया। पुलिस ने आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें