एक्सरसाइज मशीन का लोकार्पण

उज्जैन। वार्ड क्रमांक 17 सांदीपनि नगर ढांचा भवन में रविवार को एक्सरसाइज मशीन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों की मौजूदगी में पौधारोपण भी किया गया। अतिथि के रूप में उज्जैन उत्तर विधायक एवं पूर्व मंत्री पारस जैन, भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, नगर महामंत्री सुरेश गिरी, विक्रमादित्य भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष चौहान, पूर्व पार्षद विनीता शर्मा, लाखन राणावत, कार्यक्रम प्रभारी विनोद बरबोटा, सत्यनारायण खोइवाल आदि रहे। अतिथियों का स्वागत जितेन्द्र बिहाणिया, पूर्व पार्षद मांगीलाल कड़ेल एवं यशपाल सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर भाजपा के कई कार्यकर्ता एवं वार्ड के लोग मौजूद रहे। यह जानकारी भाजपा नेता जितेंद्र बिहाणिया ने दी।

Advertisement
Advertisement









