Advertisement

एक साल से फरार ‘कौवा’ गिरफ्तार

उज्जैन। जीआरपी ने एक साल से फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है। वह पेशी पर नहीं गया था जिस कारण उसका वारंट जारी किया गया था। जीआरपी थाने के एसआई बीएस कुशवाह ने बताया कि वारंटी का नाम राहुल उर्फ कौवा पिता बंसीलाल (20) निवासी चारधाम मंदिर, जयसिंहपुरा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

कोच अटेंडर ट्रेनों में कर रहे थे शराब तस्करी, तीन पकड़े गए

उज्जैन। इंदौर-पटना एक्सप्रेस से आरपीएफ और जीआरपी ने रेलवे के ही तीन आउटसोर्स कर्मचारियों को अंग्रेजी शराब के साथ दबोचा है। आरोपी अपने ट्रॉली बैग में शराब छुपाकर इंदौर से बिहार ले जा रहे थे।

Advertisement

घटना के मुताबिक आरपीएफ की टीम ट्रेन में रूटीन सर्चिंग कर रही थी, तभी तीन युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। जब उनके पास मौजूद ट्रॉली बैगों की बारीकी से तलाशी ली गई, तो अधिकारी भी दंग रह गए। बैग कपड़ों के बजाय अंग्रेजी शराब की बोतलें थी। आरोपियों की पहचान राज रघुवंशी, पंकज नारायणिया और अंकित आप्टे के रूप में हुई है, जो इंदौर के भागीरथपुरा और न्यू पलासिया इलाके के निवासी हैं। पूछताछ में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि तीनों आरोपी रेलवे में आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। इनमें कोच अटेंडर और सफाई स्टाफ के सदस्य शामिल हैं। आरोपियों ने पूछताछ में कबूला कि वे रेलवे की आरामदायक यात्रा और अपनी पहचान का फायदा उठाकर पिछले कुछ समय से लगातार इंदौर से बिहार शराब सप्लाई कर रहे थे। उनके पास से बरामद 60 बोतलों की कुल कीमत करीब 84 हजार रुपये आंकी गई है।

Advertisement

Related Articles

Write a review