Advertisement

महाकाल की शरण में महिला क्रिकेटर स्नेहा राणा, भस्म आरती में हुईं शामिल

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्नेहा राणा सोमवार तड़के बाबा महाकाल के दरबार पहुंचीं। विश्व प्रसिद्ध भस्म आरती में शामिल होकर उन्होंने राष्ट्र की प्रगति और अपनी सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा।

 

Advertisement

स्नेहा राणा सुबह करीब 4 बजे मंदिर परिसर पहुंची थीं। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर लगभग दो घंटे तक भगवान महाकाल की आराधना की। भस्म आरती के दिव्य दृश्यों को निहारते हुए वे पूरी तरह शिव भक्ति में लीन नजर आईं। आरती के पश्चात उन्होंने चांदी द्वार से भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया और विधिवत पूजन-अर्चन किया। मिली जानकारी के अनुसार स्नेहा अपने कुछ पारिवारिक मित्रों के साथ उज्जैन प्रवास पर हैं। बाबा महाकाल के प्रति उनकी गहरी आस्था है और वे पहले भी कई बार दर्शन के लिए अवंतिका नगरी आ चुकी हैं।

बिहार के मंत्री भी आए
रविवार सुबह बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग मंत्री संजय सिंह ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी की प्रात: कालीन भस्म आरती में दर्शन लाभ लिए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें