ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 62 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप 2023 में दूसरी जीत हासिल की है। टीम ने पाकिस्तान को 62 रन से हराया। टीम को पहली जीत श्रीलंका के खिलाफ मिली थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुक्रवार को पाकिस्तान ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 367 रन का स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान 45.3 ओवर में 305 रन पर ही ऑलआउट हो गया।
ऑस्ट्रेलिया से ओपनर डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श ने शतक लगाए, दोनों ने 259 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप भी की। एडम जम्पा और मार्कस स्टोयनिस ने मिडिल ओवर्स में विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को मैच जिताया। जम्पा को 4 और स्टोयनिस को 2 विकेट मिले।
Advertisement
Advertisement









