Advertisement

ओवल में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

भारत ने चौथे टेस्ट के आखिरी दिन इंग्लैंड को 157 रनों से हराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। ओवल के मैदान पर भारत ने 50 साल बाद जीत दर्ज की है। इससे पहले इस मैदान पर पहली और आखिरी बार भारत ने 1971 में टेस्ट मैच जीता था। इस मैच में भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 368 रनों का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में मेजबान टीम 210 रन पर ही सिमट गई और मैच हार गई। टीम की इस ऐतिहासिक जीत में उमेश यादव ने तीन, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट चटकाए।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें