कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच गणतंत्र दिवस का जश्न…Video

By AV NEWS

स्कूली बच्चें ने दी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

मुख्य समारोह में दशहरा मैदान पर उच्च् शिक्षा मंत्री ने किया ध्वजारोहण…

उज्जैन।कड़ाके की ठंड और आसमान में छाए घने कोहरे के बीच गुरुवार को ७४वां गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह दशहरा मैदान पर आयोजित किया गया। इसके अलावा स्कूल-कॉलेज सहित विभिन्न संस्थाओं ने कार्यक्रम आयोजित किए हैं।

गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह गुरुवार सुबह दशहरा मैदान पर हुआ। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर बैंड द्वारा राष्ट्रीय धुन, मध्यप्रदेश गान हुआ। डॉ. यादव ने तक परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया।

राष्ट्रपति के जय के नारे, हर्ष फायर और मार्चपास्ट किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा पारितोषिक का वितरण किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनोहारी प्रस्तुतियां दी। लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। खराब मौसम के बाद भी बड़ी संख्या में लोग गणतंत्र दिवस समारोह देखने के लिए पहुंचे थे।

विभिन्न विभागों की झांकियां निकली

गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों की झांकियां का भी प्रदर्शन किया गया। इनमें महाकाल महालोक और खेलो इंडिया यूथ गेम्स पर आधारित झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शिक्षा विभाग, वन विभाग, पीएचई, स्वास्थ्य, महिला बाल विकास आदि विभागों की झांकियां भी शामिल रही।

यहां पर भी फहराया तिरंगा……

नगर निगम मुख्यालय में महापौर मुकेश टटवाल ने सुबह ध्वजारोहण किया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले निगम के कर्मचारियों का सम्मान किया गया। गोपाल मंदिर चौक पर भाजपा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। शासकीय कार्यालयों, स्कूल-कॉलेज सहित विभिन्न संस्थाओं द्वारा तिरंगा फहराकर मिठाई का वितरण किया जा रहा है। स्कूलों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर माधव नगर थाने में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई। साथ ही देश भक्ति गीतों पर थाना प्रभारी मनीष लोधा सहित स्टाफ के पुलिसकर्मी जमकर थिरके। शहर के सभी शासकीय भवनों पर दो दिनों पूर्व से आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है लेकिन माधव नगर थाने में इस प्रकार का आयोजन संभवत: पहली बार हुआ है।

Share This Article