वरिष्ठ कांग्रेस नेता RPN सिंह ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा है। उनका यह फैसला ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस ने उन्हें अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया था।
मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे आरपीएन सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने आज सुबह ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। राहुल गांधी के करीबी रहे आरपीएन सिंह उत्तर प्रदेश के पडरौना जिले से आते हैं। भाजपा उन्हें यहां से अपना उम्मीदवार बना सकती है। 2017 में यहां से भाजपा के स्वामी प्रसाद मौर्य जीते थे। मौर्य हाल ही में भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए हैं।