Popup Image
Advertisement

लायंस उज्जैन डायनामिक का संस्थापन समारोह

बेटियों के सम्मान, नारी शक्ति की मजबूती पर जोर

Advertisement

उज्जैन। लायंस क्लब उज्जैन डायनामिक के संस्थापन समारोह में बेटियों के सम्मान और नारी शक्ति की मजबूती पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रवीण वशिष्ठ थे। शपथ अधिकारी पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर योगेंद्र रूनवाल थे। उन्होंने आनंद माहेश्वरी को अध्यक्ष, घनश्याम मारू को सचिव, अनिल गुप्ता को कोषाध्यक्ष की शपथ दिलाई। विशेष अतिथि उज्जैन उत्तर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल थे। मुख्य वक्ता वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पंकज मारू थे। विधायक जैन ने बेटियों के सम्मान और नारी शक्ति की मजबूती पर जोर दिया। संचालन राजेश गर्ग एवं अजय जसोरिया ने किया। यह जानकारी संजय बाफना ने दी।

लायंस क्लब होलीसिटी के पदाधिकारियों ने ली शपथ
उज्जैन। लायंस क्लब होलीसिटी के पदाधिकारियों ने समारोहपूर्वक शपथ ली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायंस इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रवीण वशिष्ठ, वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आशुतोष वशिष्ठ थे। विशेष अतिथि शैलेष कलवाडिय़ा तथा रीजन चेयरमैन सत्येंद्र श्रीवास्तव थे। क्लब अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र बंसल ने स्वागत उद्बोधन दिया और श्रेष्ठ सेवाएं देने वाले साथियों को पुरस्कृत किया। शपथ अधिकारी ने सुनील गोयल को अध्यक्ष, सुनील सामरिया को सचिव, अनिल सामरिया को कोषाध्यक्ष, प्रदीप अग्रवाल को सह सचिव, नरेश भंडारी, गजेंद्र सर्राफ, डॉ. तेजसिंह चौधरी को उपाध्यक्ष एवं कुलभूषण जुनेजा, सुरेश जैन, राजेंद्र गुप्ता, दिनेश हरभजनका को संचालक पद की शपथ दिलाई। नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील गोयल ने समाज के पीडि़त वर्ग के लिए वर्ष भर कार्य करने का आव्हान किया। प्रवीण वशिष्ठ ने इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट को एकत्रित कर उसके निष्पादन की महत्ता पर प्रकाश डाला। संचालन डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सचिव सुशील पोरवाल एवं नितिन शाह ने किया। आभार सचिव सुनील सामरिया ने माना।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें