Popup Image
Advertisement

कार और डंपर की टक्कर में 8 बारातियों की कार में जलकर मौत

उत्तर प्रदेश के बरेली में कार और डंपर की टक्कर में 8 बारातियों की कार में जलकर मौत हो गई। मृतकों में 7 युवक और एक बच्चा है। हादसा भोजीपुरा के पास नैनीताल हाईवे पर शनिवार देर रात हुआ। यहां तेज रफ्तार अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में आ गई। इतने में सामने से आ रहे डंपर ने कार को टक्कर मारी।

Advertisement

डंपर भी तेज स्पीड में था। वह कार को 15 से 20 मीटर तक घसीटता ले गया। इसके बाद धमाका हुआ और कार और डंपर में आग लग गई। SSP घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि कार सेंट्रली लॉक थी, इसलिए कोई भी कार सवार बाहर नहीं निकल पाया। सबकी अंदर जलकर मौत हो गई।

बाद में कार को काटकर शवों को बाहर निकाला गया।बहेड़ी के जाम मोहल्ला निवासी उवैस की बारात शनिवार को बरेली के फहम लॉन आई थी। इसमें जाने के लिए वहीं रहने वाले रिश्तेदार फुरकान ने अर्टिगा कार बुक कराई थी। कार मालिक सुमित गुप्ता है, जिसका ट्रैवल का काम है। फुरकान अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ बारात में शामिल होने के लिए पहुंचा। शादी अटेंड की। फिर रात में 11 बजे इन लोगों ने बारात से वापसी कर ली।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें