Popup Image
Advertisement

कोचिंग से लौट रहे छात्र को दूध टैंकर ने मारी टक्कर, मौत

उज्जैन। पिछले दिनों मक्सीरोड़ पर अज्ञात वाहन ने दो भाइयों की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि शुक्रवार शाम को दूध के टैंकर ने कोचिंग से घर लौट रहे छात्र को टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया। पंवासा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया।

Advertisement

सुमित शर्मा पिता महेश शर्मा 19 वर्ष निवासी कानड़ आगर हालमुकाम मक्सीरोड़ पंवासा बीकॉम द्वितीयवर्ष का छात्र था और तीन बत्ती चौराहा स्थित कोचिंग पर पढ़ाई करने जाता था। शुक्रवार रात करीब 8 बजे वह कोचिंग से अपनी मोटर सायकल से घर लौट रहा था तभी मक्सीरोड़ ब्रिज से कुछ आगे सामने से आ रहे दूध के टैंकर ने सुमित की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि सुमित टैंकर से टकराकर दूर जा गिरा तभी पीछे से आ रही बस ने भी उसे टक्कर मारी और बाद में टैंकर उसके ऊपर से गुजर गया जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि सुमित के पिता प्रायवेट स्कूल में शिक्षक हैं और सुमित उनका इकलौता पुत्र था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें