Advertisement

गर्मियों में छपाक… जिंदगीभर का कौशल, नए बच्चों के लिए आसान स्टेप बाय स्टेप गाइड…

स्वीमिंग सीखना एक प्रक्रिया है जिसे धीरे-धीरे समझना जरूरी होता है। शुरुआत में पानी से डर को खत्म करना सबसे पहला कदम होता है। इसके बाद शरीर को पानी में संतुलित रखना और सही तकनीक सीखना आता है।

Advertisement

स्वीमिंग सीखते समय सबसे जरूरी बात यह है कि कभी भी जल्दीबाजी न करें। हर स्टेप को आराम से और ट्रेनर की निगरानी में सीखें।

ऐसे सीखें

Advertisement

स्टेप-1: पानी से डर खत्म करें।

सबसे पहले छोटे पूल में जाएं और पानी के साथ सहज होने की कोशिश करें।

Advertisement

स्टेप-2: सांस लेने की प्रैक्टिस करें।

 पानी में मुंह डालकर सांस छोडऩा और लेना सीखें। यह बहुत जरूरी स्टेप है।

स्टेप-3: फ्लोटिंग (पानी पर तैरना) सीखें।

पीठ के बल पानी पर लेटकर शरीर को संतुलित रखना सीखें। इसका अभ्यास करते रहने से जल्दी सीखेंगे।

स्टेप-4: किक मारने की प्रैक्टिस करें।

पैरों से हल्की-हल्की किक मारकर आगे बढऩे की कोशिश करें।

स्टेप-5: हाथों की मूवमेंट सीखें।

हाथों को सही तरीके से चलाकर शरीर को आगे बढ़ाना सीखें।

स्टेप-6: छोटी दूरी तैरना शुरू करें।

धीरे-धीरे बिना रुके कुछ दूरी तक तैरने की कोशिश करें।

 स्टेप-7: नियमित अभ्यास करें।

रोज़ाना प्रैक्टिस से ही स्वीमिंग में महारत हासिल होती है।

टिप्स

हमेशा प्रशिक्षक की देखरेख में सीखें।

गहरे पानी से शुरुआत न करें

लाइफ जैकेट का उपयोग करें अगर डर लगे।

रोज़ाना कम से कम 30-45 मिनट अभ्यास करें।

धैर्य रखें, जल्दबाजी न करें

स्वीमिंग एक ऐसी स्किल है जो न सिर्फ गर्मियों में मज़ा देती है बल्कि जीवन भर काम आती है। सही तरीका और नियमित अभ्यास से कोई भी इसे आसानी से सीख सकता है।

स्वीमिंग से पहले सुरक्षा टिप्स और बाद में स्टैमिना बढ़ाने के तरीके

स्वीमिंग एक बेहतरीन एक्सरसाइज और मजेदार स्पोर्ट है, लेकिन इसे सुरक्षित तरीके से करना बहुत जरूरी है। सही सावधानियों के बिना यह खतरनाक भी हो सकता है। साथ ही, नियमित स्वीमिंग से शरीर की स्टैमिना और फिटनेस दोनों बढ़ाई जा सकती हैं।
सुरक्षा टिप्स : स्वीमिंग शुरू करने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए हमेशा प्रशिक्षक की निगरानी में तैरें :-

 गहरे पानी में अकेले कभी न जाएं।

पानी में जाने से पहले हल्की स्ट्रेचिंग करें।

भारी खाना खाकर तुरंत स्वीमिंग न करें।

 अगर थकान या चक्कर लगे तो तुरंत बाहर आ जाएं।

लाइफ जैकेट का उपयोग शुरुआती दिनों में करें।

साफ और सुरक्षित पूल में ही स्वीमिंग करें।

स्टैमिना कैसे बढ़ाएं

स्वीमिंग के बाद और नियमित अभ्यास से शरीर की ताकत और सहनशक्ति बढ़ाई जा सकती है-

रोजाना धीरे-धीरे स्वीमिंग का समय बढ़ाएं।

ब्रीदिंग एक्सरसाइज।

प्रोटीन युक्त भोजन लें (दूध, दाल आदि)।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें