घर में रहता है तनाव का माहौल, तो ये वास्तु टिप्स अपनाए

घर में कलह-कलेश का होना बहुत ही बुरा माना जाता है। मान्यता है कि जिस घर में तनाव का माहौल रहता है, वहां मां लक्ष्मी कभी भी स्थिर नहीं रहती। ऐसे स्थिति के साथ घर के सदस्यों पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कलह-कलेश की वजह आपके घर का वास्तु दोष भी हो सकता है। इस वास्तु दोष को दूर करने के लिए आप कुछ वास्तु टिप्स फॉलो कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में…

आमने-सामने न रखें देवी-देवता की मूर्ति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी देवी देवताओं की मूर्ति आमने सामने नहीं रखनी चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव बढ़ता है। इसके अलावा देवी-देवता की एक से ज्यादा तस्वीर भी न लगाएं। ये भी आपके परिवार के लड़ाई-झगड़े का कारण बन सकती हैं।

घर में जलाएं पंचमुखी दीपक

मंगलवार के दिन हनुमान जी के सामने पंचमुखी दीपक जलाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। इसके अलावा आप घर में अष्टगंध जला सकते हैं। उसके सुंगध सारी दिशा में फैलाने से सुख-शांति आती है।

जूते चप्पल सही दिशा में रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कभी भी जूते-चप्पल इधर-उधर नहीं फैंकने चाहिए। इससे आपके घर में गृह कलेश हो सकता है। पैसे की बर्बादी भी आपको हो सकती है।

खराब बिजली उपकरणों को बदलें

घर में लगे फ्यूज, बल्बों को भी बहुत ही अशुभ माना जाता है। इसके अलावा घर के कोनों में अंधरा होना भी बहुत ही अशुभ माना जाता है। खराब बिजली उपकरण लगाने से आपके घर में कलह-कलेश की स्थिति बनी रह सकती है।

केसर का उपाय करें

यदि आपके घर में ज्यादा लड़ाई-झगड़े चल रहे हैं तो आप केसर का उपाय भी कर सकते हैं। यह उपाय भी बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। आप पूजा -पाठ करके केसर का तिलक लगाएं। इसके अलावा आप केसर को पानी में डालकर स्नान भी कर सकते हैं।

Related Articles