चलती ट्रेन से गिरा बिहार का युवक, मौत

उज्जैन। इंगोरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार शाम चलती ट्रेन से गिरने से बिहार के 19 वर्षीय युवक की जान चली गई। हादसा उज्जैन के पहले मोमिनपुरा ट्रैक पर हुआ है। जीआरपी के अनुसार शाम करीब 4.30 बजे सूचना मिली कि मोमिनपुरा रेलवे ट्रैक पर एक युवक हापा एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। चरक अस्पताल में युवक के सिर में गहरी चोट होने से मौत हो गई।

Advertisement
मृतक के मोबाइल से उसकी पहचान अक्षय (19) पिता संतोष निवासी कटिहार, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर बिहार में उसके परिजनों को सूचना दे दी है। अक्षय अहमदाबाद की राइस मिल में नौकरी करता है।
Advertisement








