Advertisement

चारधाम यात्रा पर निकली इंदौर की दो महिलाओं की एक्सीडेंट में मौत

इंदौर से चारधाम यात्रा पर निकली दो महिलाओं की एक्सीडेंट में मौत हो गई। हादसा पंजाब के लुधियाना में बुधवार सुबह हुआ। श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस हाईवे पर खड़े ट्रॉले से टकरा गई। हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई। 15 लोग घायल हो गए।

Advertisement

घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और लोगों को बस से बाहर निकाला। इसे बाद तुरंत उन्हें अस्पताल में भिजवाया गया। मृतकों की पहचान इंदौर की मीनाक्षी (51) और सरोज बाला (54) के रूप में हुई है।टक्कर इतनी भीषण थी कि टूरिस्ट बस के एक तरफ के परखच्चे उड़ गए और माहौल चीख-पुकार में बदल गया। सभी लोग अपनी जान बचाने के लिए चिल्लाने लगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें