Advertisement

जन गण मन से पहले बजेगा वंदे मातरम

3 मिनट 10 सेकेंड के राष्ट्रगीत के दौरान खड़े होना जरूरी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

नईदिल्ली, एजेंसी। केंद्र सरकार ने ‘वंदे मातरम’ को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार, अब जब ‘वंदे मातरम’ किसी सरकारी कार्यक्रम, सरकारी स्कूलों के कार्यक्रमों या अन्य औपचारिक आयोजनों में बजाया जाएगा, तो उसके सम्मान में हर व्यक्ति का खड़ा होना अनिवार्य होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रगीत के रूप में वंदे मातरम का छह अंतरों वाला 3 मिनट और 10 सेकंड का संस्करण राष्ट्रगान ‘जन गण मन के पहले बजाया जाएगा, ताकि सम्मान और राष्ट्रीय भावना का स्पष्ट संदेश मिले।

तिरंगा फहराने, कार्यक्रमों में राष्ट्रपति के आगमन, राष्ट्र के नाम उनके भाषणों और संबोधनों से पहले और बाद में, और राज्यपालों के आगमन और भाषणों से पहले और बाद में सहित कई आधिकारिक अवसरों पर वंदे मातरम बजेगा। सिविलियन पुरस्कार समारोहों, जैसे कि पद्म पुरस्कार समारोह या ऐसे किसी भी कार्यक्रम में जहां राष्ट्रपति उपस्थित हों, वहां भी वन्दे मातरम बजाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र ने 28 जनवरी को गाइडलाइन जारी की थी। 10 पेजों के आदेश में, सरकार ने यह भी कहा कि अगर राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान को एक साथ गाया या बजाया जाता है, तो वंदे मातरम पहले बजाया जाएगा, और इस दौरान गाने या सुनने वालों को सावधान मुद्रा में खड़ा रहना होगा।

Advertisement

Related Articles

Write a review