Advertisement

ऑपरेशन सिंदूर में कमाल दिखाने वाले 5 एस-400 खरीदे जाएंगे

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर में कमाल दिखाने वाले रूस निर्मित एस-400 सुदर्शन एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम के पांच और स्क्वाड्रन खरीदने की दिशा में भारत आगे बढ़ रहा है। पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तानी हमलों को नाकाम कर क्षमता साबित की थी।

Advertisement

रक्षा अधिकारियों ने बताया कि रक्षा मंत्रालय जल्द ही रूसी वायु रक्षा मिसाइल प्रणालियों के पांच अतिरिक्त स्क्वाड्रनों की खरीद के भारतीय वायु सेना के प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए आगे की कार्रवाई करेगा। इन वायु रक्षा प्रणालियों को पूर्वी और पश्चिमी दोनों मोर्चों पर तैनात किया जाएगा।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने चीन के एचक्यू-9 वायु रक्षा प्रणालियों के अतिरिक्त स्क्वाड्रन तैनात किए थे, जो पाक के अंदर आतंकी ठिकानों को मार गिराने वाले भारतीय विमानों के सामने टिक नहीं सके। पिछले महीने वेनेजुएला में अमेरिकी कार्रवाई के दौरान भी एचक्यू-9 वायु रक्षा प्रणाली वेनेजुएला की रक्षा में विफल रही। वायु सेना एयर डिफेंस क्षमता और मजबूत करेगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें