Advertisement

जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और NC में गठबंधन

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और जम्मू और कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने विधासनभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के साथ गठबंधन का एलान किया है। उन्होंने कहा कि नेकां और कांग्रेस गठबंधन को अंतिम रूप दिया गया, शाम तक चरणवार सूची प्रकाशित की जाएगी।

Advertisement

कांग्रेस ने भी अपने एक्स अकाउंट से गठबंधन की घोषणा की है। जिसमें कहा कि आज पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने श्रीनगर में नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की।

कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि हमारी बैठक हुई। हमारी योजनाएं सही रास्ते पर हैं और हमें उम्मीद है कि गठबंधन अच्छा चलेगा। सीट बंटवारे पर हमारे बीच विचार चल रहा है। आज शाम तक इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
जम्मू-कश्मीर में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों संग बैठक की। इस बैठक में उन्होंने कहा कि आज हमने तीन तरह के पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की है।आगे कहा कि जिसमें सामान्य पर्यवेक्षक, पुलिस पर्यवेक्षक और व्यय पर्यवेक्षक शामिल हैं। सामान्य पर्यवेक्षक मशीनों पर, पुलिस पर्यवेक्षक बल की तैनाती पर और व्यय पर्यवेक्षक उम्मीदवारों के खर्च पर नजर रखेंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें