ठंड को देखते हुए इंदौर में स्कूलों के टाइम में हुआ बदलाव

मध्य प्रदेश में ठंड ने जोरदार दस्तक दे दी है। ठंड के साथ-साथ प्रदेश में अभी बारिश का दौर भी जारी है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। कई शहरों में बर्फीली ठंड का एहसास हो रहा है या जिस तरह से ठंड पड़ रही है, इसको देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
इंदौर में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। आपको बता दें, नर्सरी से पांचवी के बच्चों के स्कूलों के समय में बदलाव हुआ है। कलेक्टर द्वारा जारी किए गए आदेश के हिसाब से नर्सरी से पांचवी तक की कक्षाएं सुबह 9 बजे के बाद लगेंगी।
Advertisement










