Advertisement

तीसरे टी-20 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 5 विकेट से हराया

ग्लेन मैक्सवेल की शतकीय पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ टीम ने 5 मैचों की सीरीज में 2-1 से वापसी की है। सीरीज का चौथा मुकाबला रायपुर में एक दिसंबर को खेला जाएगा।

Advertisement

गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 222 रन का स्कोर खड़ा किया। 223 रन का टारगेट ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 5 विकेट पर हासिल कर लिया। टीम ने आखिरी 2 ओवर में 43 रन बनाकर जीत हासिल की।

ग्लेन मैक्सवेल ने 48 बॉल पर 104 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 8 चौके और 8 छक्के जमाए। कप्तान मैथ्यू वेड 16 बॉल पर 28 रन बनाकर नाबाद रहे। ट्रैविस हेड ने 18 बॉल पर 35 रन बनाए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें