Advertisement

देशभक्ति गीतों पर बच्चें की नृत्य प्रस्तुति

उज्जैन। ‘शहीदे-आजम भगत सिंह’ के 115वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में संप्रदा वेलफेयर सोसाइटी एवं अभा जाट महासभा के संयुक्त तत्वावधान में देशभक्ति गीतों का कार्यक्रम ‘एक शाम शहीद के नाम’ का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों द्वारा देश भक्ति के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया, उपहार भेंट किये गये। मुख्य अतिथि राजेन्द्रसिंह चाहर राष्ट्रीय सचिव जाट महासभा, विशेष अतिथि धर्मेंद्र वर्मा अध्यक्ष जाट युवा महासभा म.प्र. रहे। अध्यक्षता चेतन यादव ने की एवं कुलदीपसिंह जाट ने आभार माना। जानकारी नितिन श्रीवास ने दी।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें