Advertisement

देश में पिछले 24 घंटे में 1.69 लाख नए कोरोना केस

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अपना कहर बरपा रही है। सोमवार को देश में एक दिन में मिलने वाले कोरोना संक्रमण के मामलों के अब तक के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं। बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड करीब 1.69 लाख नए कोरोना मरीज मिले हैं और 900 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

कोरोना वायरस के नए मामले और संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या ने लोगों में खौफ पैदा कर दिया है। देश में पिछले पांच दिन से लगातर एक लाख से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। रविवार को यह संख्या 1.52 लाख के पार पहुंच गई।

देश में नए संक्रमितों के साथ मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में अब तक सर्वाधिक रिकॉर्ड बढ़ोतरी के साथ कोरोना संक्रमण के 1,68,912 नए मामले दर्ज किए गए हैं, इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,35,27,717 पहुंच गए हैं। बीते 24 घंटों में 904 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया।कोविड से मरने वालों की संख्या 1,70,179 हो गई। यह पिछले 6 महीने में एक दिन में जान गंवाने वालों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले पिछले साल 17 अक्तूबर को सबसे ज्यादा 1,032 लोगों की मौत हुई थी।

Related Articles

Write a review