धुएं के प्रेशर से हुआ चिमनी ब्लास्ट…8 लोगों की मौत…

मोतिहारी में पहली बार चिमनी शुरू होने पर खुश थे लोग; अचानक हुआ धमाका
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
पटना। बिहार के मोतिहारी में ईंट भट्टे की चिमनी में ब्लास्ट से अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। 25 से ज्यादा लोग घायल हैं। जिनका इलाज चल रहा है। कई लोग अभी भी मलबे में दबे हैं, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
बताया जा रहा है कि इस सीजन में पहली बार चिमनी को शुरू किया गया था। चिमनी से निकलता धुआं देख सभी लोग खुश थे। अचानक से तेज धमाका हुआ। धुएं के प्रेशर की वजह से चिमनी के ऊपर का हिस्सा फट गया। जिसके मलबे की चपेट में आने से ये मौतें हुई हैं। देर रात कोहरा ज्यादा होने के कारण राहत और बचाव कार्य बंद करना पड़ा था। शनिवार को रेक्स्यू ऑपरेशन फिर से शुरू किया गया है। स्ष्ठक्रस्न की टीम के साथ एएसपी रक्सौल और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है।









