नवजोत सिंह सिद्धूने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया

नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया. हालांकि, उन्होंने कहा है कि वे कांग्रेस में बने रहेंगे. सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे खत में कहा कि वे कांग्रेस पार्टी के सदस्य बने रहेंगे.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
अपने इस्तीफे में उन्होंने लिखा, “इंसान का पतन समझौते से होता है. मैं कांग्रेस के भविष्य और पंजाब की भलाई के एजेंडे से कभी समझौता नहीं कर सकता. इसलिए मैं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं. पार्टी के लिए काम करता रहूंगा.” पंजाब में आज नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हुआ है और इसके चंद घंटे बाद ही सिद्धू ने सोनिया गांधी को इस्तीफा भेज दिया. इसके पीछे कुछ महत्वपूर्ण वजह हैं. सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे की वजह सिद्धू की नाराजगी है.











