Advertisement

नेशनल गेम्स में उज्जैन की खिलाड़ी का चयन, शहर के 3 निर्णायक भी आमंत्रित

उज्जैन। 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक गुजरात के वड़ोदरा में होने वाले नेशनल गेम्स हेतु उज्जैन से जिमनास्टिक खिलाड़ी राधिका अजमेरिया का चयन हुआ है। वहीं निर्णायक के रूप में आरएल वर्मा, जितेन्द्र शर्मा, महिला वर्ग निर्णायक हार्दिकासिंह को आमंत्रित किया है।

Advertisement

प्रशिक्षक व मैनेजर नरेन्द्र श्रीवास्तव भी राष्ट्रीय खेलों में मध्यप्रदेश की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन के सचिव ओपी शर्मा के अनुसार निर्णायकों, खिलाड़ी, मैनेजर के चयन एवं सहभागिता पर नवीन आर्य, एमजी सुपेकर, संजय जौहरी, विकास सारस्वत, मनोहर शर्मा, राकेश खिंची, राजकुमार सोलंकी, अविनाश श्रीवास, सुनील जाधव, मुकेश जाधव ने बधाई दी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें