नैवेद्य लोक जल्दी ही शुरू होगी दुकानें, टेंंडर जल्दी

उज्जैन। शहर के पहले हाईटेक ओपन फूड स्ट्रीट मॉल नैवेद्य लोक के शुरू होने का इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। विकास प्राधिकरण अगले सप्ताह दुकानों के आवंटन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। माना जा रहा है कि एक माह के भीतर खोल दिया जाएगा। प्राधिकरण के मुताबिक टेंडर की नियम और शर्तों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
इस प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि अगले तीन साल तक नैवेद्य लोक का मेंटेनेंस यूडीए द्वारा ही किया जाएगा। इसमें सुरक्षा से लेकर साफ-सफाई तक की जिम्मेदारी किसी निजी एजेंसी को देने के बजाय प्राधिकरण खुद संभालेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 17 मार्च को भव्य समारोह में नैवेद्य लोक का लोकार्पण किया था।
Advertisement









