Popup Image
Advertisement

पाकिस्तान की मस्जिद में धमाका, 29 पुलिसकर्मियों की मौत

पाकिस्तान के पेशावर शहर में पुलिस लाइन्स में बनी मस्जिद के अंदर धमाका हुआ है। ये फिदायीन हमला बताया जा रहा है। लोकल मीडिया खैबर न्यूज के मुताबिक, अब तक 29 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। 120 लोगों के घायल होने की खबर है। इसमें से 90 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Advertisement

हमले के बाद पाकिस्तान आर्मी ने इलाके को घेर लिया है। इसके करीब ही आर्मी की एक यूनिट का ऑफिस भी है। पुलिस लाइन्स में मौजूद लोगों का कहना है कि ब्लास्ट काफी ताकतवर था और इसकी आवाज 2 किलोमीटर दूर तक सुनी गई। धमाके के बाद धूल और धुएं का गुबार देखा गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें